आगरा में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा रहा है। बुधवार को यमुना ब्रिज स्थित रेलवे गोदाम पर ऑक्सीजन के आठ टैंकर आए। इन टैंकरों को विभिन्न स्थानों पर भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि तीसरी लहर में आगरा में ऑक्सीजन संकट नहीं होगा। पिछले दिनों दिल्ली समेत कई राज्यों में एलएमओ की आपूर्ति के सापेक्ष भंडारण नहीं होने से ऑक्सीजन संकट गहराया था। ऐसे हालात आगरा में नहीं बनेंगे। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 1.70 लाख एमएमओ भंडार करने की क्षमता वाले आठ प्लांट का अधिग्रहण भी किया है।
18 May 2021
18 May 2021
18 May 2021