आगरा से यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंस्पेक्टर राजा सिंह का बताया जा रहा है जिनके साथ कुछ रिटायर्ड फौजियों की बहस हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर झगड़ा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान झड़प भी हुई और इंस्पेक्टर राजा सिंह पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर लहराने का आरोप भी लगाया जा रहा है। वहीं पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार फरार बताए जा रहे हैं। फरार चार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है।