कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर के विवादित बोल सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया। पूरी घटना निकाय चुनाव प्रचार के वक्त की है। वीडियो वायरल होने के बाद जोनल मजिस्ट्रेट ने किदवई नगर थाने में पूर्व विधायक अजय कपूर के खिलाफ तहरीर दी और जांच शुरू कर दी है।