मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना की। इसके पहले राज्यपाल ने क्षय रोग ग्रस्त बच्चों के एक कार्यक्रम में भाग लिया। कहा कि क्षय रोग ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने क्षय रोग से ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए लोग से अपील भी की।