लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
हल्द्वानी में दिल्ली के दो युवकों ने खूब हंगामा किया। ये दोनों युवक नशे में चूर थे। ये दोनों युवक काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और शहर के पुराने आरटीओ दफ्तर के सामने बेहोश हो गए। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। इन्हें जहर खुरानी गिरोह का शिकार समझकर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन नशा उतरने पर ये दोनों पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। पुलिस ने दोनों पर डंडे बरसाए। इनके परिवार वालों को सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों नैनीताल घूमने आए थे।