यूएन में बलूचों ने CPEC यानी की चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का जमकर विरोध किया। बलूच एक्टिविस्ट नायला कादरी ने इसे महिला विरोधी बताया। वहीं, बलूचिस्तान के पूर्व शासक और खान कलात के नाम से प्रसिद्ध मीर सुलेमान दाऊद जान अहमदजई ने कहा कि अगर बलूचिस्तान में जनमत संग्रह हुआ तो 90% वोट फ्री बलूचिस्तान के लिए होंगे।