लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
क्रिसमस के मौके पर वेटिकन सिटी में उस वक्त सभी हैरान हो गए जब एक टॉपलेस महिला ने भागकर बेबी जीसस को उठाने की कोशिश की। लेकिन बीच में वहां मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक दरअसल ये महिला यूक्रेन-फ्रेंच रेडिकल फेमिनिस्ट ग्रुप की सदस्य थी। जो पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। ऐसा ही एक वाकया इस ग्रुप ने साल 2014 में भी क्रिसमस के दौरान अंजाम दिया था। उस वक्त भी एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।