केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार जल्द 30 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे का एलान कर सकती हैं। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार जल्द 30 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे का एलान कर सकती हैं। उम्मीद है केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) के साथ ही उनके आवास भत्ते (एचआरए) में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे 30 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है और उनकी सैलरी में इजाफा होगा। अभी श्रेणियों के हिसाब से 9%, 18% और 27% की दर से एचआरए मिलता है। अब इसमें 3 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। वृद्धि के बाद श्रेणी के हिसाब से दरें 10 फीसदी, 20 फीसदी और 30 फीसदी हो जाएंगी। यानी न्यूनतम एचआरए 10% होगा। जुलाई 2021 में डीए बढ़ा था। खबरों की मानें तो अब केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 34 फीसदी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस पर मुहर लगती है तो फिर यह 50% के पार हो जाएगा और एचआरए को दूसरी बार बढ़ाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। । डीए, डीआर, एचआरए के साथ फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि के रूप में कर्मचारियों को एक और फायदा मिल सकता है। सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल है। इसके कारण कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है। सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इसके कारण केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।