चीन की आर्मी ने अपने देश के नौवानों को मिलिट्री में भर्ती होने को प्रेरित करने के लिए वीडियो बनाया है। म्यूजिक और इफेक्टस का इस्तेमाल कर बनाए 'बेटल डिक्लेरेशन' नाम के इस वीडियो को चीन की पीपल लिबरेशन आर्मी ने अपनी वेबसाइट पर डाला है। इस वीडियो को बाकायदा फीचर्स के साथ प्रोफेशनल तरीके से शूट किया गया है। इस वीडियो में आर्मी यह संदेश दे रही है की जंग के लिए तैयार रहें, जंग कभी भी शुरू हो सकती है।
वीडियो में जवानों को तारों के नीचे से निकलते हुए, ऊंचाई पर चढ़ते हुए और बीच पर लैंडिग करते हुए दिखाया गया है। ऐसा लग रहा है मानो दो देशों के बीच जंग छिड़ने वाली हो। हालांकि चीन में तकनीकी रूप से मिलिट्री सर्विस ज़रूरी है लेकिन अब लोग इससे कतरा रहे हैं। चीन के संविधान में लिखा है देश की रक्षा करना नागरिकों का सबसे पवित्र कर्तव्य है।
नौजवानों को मिलिट्री भर्ती में प्रोत्साहित करने के लिए चीन के आधुनिक हथियार सहित लियोनिंग एयरक्राफट कैरियर और शेनयांग जी-11 फाइटर जेट्स को भी वीडियो में दिखाया गया है। चीन की आर्मी के पब्लिसिटी एक्सपर्ट ने सरकारी अखबार चाइना डेली को बताया कि हमारी सेना अन्य के मुकाबले काफी मॉडर्न है। चीन इस समय पूरी दुनिया में किसी भी लड़ाई में सीधे शामिल नहीं है लेकिन चीन की आर्मी की उपस्थिति विवादित साउथ चीन सागर सहित विश्व में कई जगह है।
राष्टपति शी जिंपिंग ने सितंबर में कहा था कि चीन की लिबरेशन आर्मी में 3 लाख फौजियों की कटौती की जाएगी। आर्मी को परंपरागत फौज से आधुनिक किया जाएगा। अब आर्मी में नौजवानों को भर्ती के लिए प्रोत्साहित करना समझ से परे है । आर्मी द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अबतक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।